फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मौत का तांडव मचाने वाले ट्रक चालक पर दो मुकदमे, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सिविल लाइंस व क्वार्सी क्षेत्र के बॉर्डर पर रविवार दोपहर हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें एक मुकदमा थाना सिविल लाइंस में और दूसरा थाना क्वार्सी में दर्ज किया गया है। सोमवार को आरोपी चालक को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इधर, इस दुर्घटना के जख्मी नौ लोगों में से चार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
यह वाकया रविवार दोपहर का है, जब बरौली की ओर से आ रहे ट्रक ने रियाज कालोनी और नगला पटवारी में तीन अलग-अलग दुर्घटनाएं कीं। पहली दुर्घटना में बाइक सवार को रौंदा। फिर एक टिर्री को रौंदते हुए ट्रक दुकानों में घुस गया था। बाद में वह पेड़ से टकराकर रुका था। इसे चला रहे सारसौल निवासी केशव को लोगों ने मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में एएमयू कर्मी रियाज कॉलोनी के मो.साबिर, 12 वर्षीय अरहान निवासी फिरदौस नगर सिविल लाइंस, 65 वर्षीय अलाउद्दीन फिरदौस नगर सिविल लाइंस व एएमयूकर्मी 55 वर्षीय मुनीर अहमद पटवारी नगला गली की मौत हुई। नौ लोग जख्मी हुए थे। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में एक मुकदमा अरहान के पिता ने थाना सिविल लाइंस में व दूसरा थाना क्वार्सी में मो.साबिर के परिवार ने दर्ज कराया है। दोनों मुकदमों में आरोपी चालक केशव को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें