अलीगढ़ में मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर मुकुंदपुर निवासी रविंद्र पाल (60) और उनकी पत्नी सर्व स्टार उर्फ बिट्टा (54) गृह कलेश से परेशान होकर शनिवार शाम चार बजे घर से निकले थे। मूसेपुर पुलिया पुलिस चौकी पर रेलवे ट्रैक पर उन्होंने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग दंपती ने गृह कलेश से तंग आकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे बेटे ने कपड़ों से पिता की शिनाख्त की।
विज्ञापन
अलीगढ़ में मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर मुकुंदपुर निवासी रविंद्र पाल (60) और उनकी पत्नी सर्व स्टार उर्फ बिट्टा (54) गृह कलेश से परेशान होकर शनिवार शाम चार बजे घर से निकले थे। मूसेपुर पुलिया पुलिस चौकी पर रेलवे ट्रैक पर उन्होंने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर दंपती के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उनके बेटों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें देर रात जानकारी हुई कि एक दंपती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। इसके बाद बेटा राजेश उर्फ राजू और अन्य लोगों ने मौके पर पिता के कपड़े देखकर शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के दो बेटे थे। रविंद्र पाल चार भाइयों में सबसे बड़े थे।