अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव के तहत आज क्वार्सी बाईपास स्थित वॉयंत बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के माधवास में बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल के साथ डिनर विद सेलिब्रिटी कार्यक्रम होगा, जिसमें गेम्स, बॉलीवुड प्रस्तुति, डांस, चाट व्यंजन का लोग अपने परिवार के साथ आनंद लेंगे। इस दौरान शुभ लाभ महोत्सव के तहत सहयोगी प्रतिष्ठानों पर खरीदारी के समय काटे गए कूपनों से लकी ड्रॉ भी निकाले जाएंगे।
अमर उजाला प्रतिवर्ष दीपावली पर शुभ लाभ महोत्सव का आयोजन करता है, जिसमें चुनिंदा प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करने पर अमर उजाला लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक उपहार देता है। इस बार विभिन्न सहयोगी संस्थानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की और शुभ लाभ महोत्सव में प्रतिभाग किया, जिसके अंतिम लकी ड्रॉ आज होने वाले कार्यक्रम में निकाले जाएंगे।
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। नार्वे की मूल निवासी महक चहल अब तक हिंदी, तेलुगू, बंगाली, पंजाबी और नार्वे की भाषा में बनीं कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वांटेड फिल्म से महक सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने बिगबॉस सीजन 5 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भी प्रतिभाग किया था। महक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी।