फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेन जी के स्मार्ट आइडिया से संवरेगा अलीगढ़

विज्ञापन
नगर निगम में छात्र-छात्राओं के साथ नगर आयुक्त और मेयर। संवाद
विज्ञापन
अब अलीगढ़ की सड़कों की रफ्तार, ट्रैफिक की चाल, कूड़े के निस्तारण और बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान जेन जी के स्मार्ट दिमाग से तलाशा जाएगा। शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और उसकी तस्वीर बदलने के लिए नगर निगम ने एसपीए दिल्ली और एकेटीयू के छात्र-छात्राओं से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


जवाहर भवन स्थित नगर निगम के सभागार में सोमवार को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), नई दिल्ली और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू), लखनऊ के छात्र-छात्राओं के साथ करीब तीन घंटे तक मंथन चला।


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने विद्यार्थियों को अलीगढ़ की मौजूदा व्यवस्थाओं, नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद शहर को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए नए और व्यावहारिक सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन



बैठक में सबसे ज्यादा जोर सफाई व्यवस्था, लीगेसी वेस्ट, जल निकासी, पेयजल, सड़कें, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक, पार्क, चौराहे, ग्रीन बेल्ट, वेंडिंग जोन और सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने पर रहा। इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और शहरी सुंदरीकरण को के लिए विद्यार्थियों की राय ली गई।


नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ई-बस सेवा, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्ट्रीट लाइट ऑटोमेशन, ट्यूबवेल ऑटोमेशन, डिजिटल लाइब्रेरी, ओल्ड एज होम, कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, कॉल सेंटर और अलीगढ़ एप जैसी सुविधाओं पर काम कर रहा है। शहर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, जीआईएस सर्वे, हाउस टैक्स, पीटीआईएन नंबर, वेंडिंग जोन और डेयरियों को शहर से बाहर करने की योजना समेत विभिन्न कार्यों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई।



शहर को बेहतर बनाने में युवाओं की सोच महत्वपूर्ण

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए युवाओं की नई सोच बेहद महत्वपूर्ण है। एसपीए और एकेटीयू के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद इसी दिशा में पहला कदम है। उनके सुझावों में जो विचार व्यावहारिक और जनहितकारी होंगे, उन्हें भविष्य की योजनाओं में शामिल किया जाएगा।


महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि युवाओं के साथ संवाद और सहयोग से शहर के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। आने वाले समय में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ भी सहयोग बढ़ाने की योजना है, ताकि अलीगढ़ में आधुनिक और विश्वस्तरीय जनसुविधाएं विकसित की जा सकें। बैठक में एसपीए नई दिल्ली की प्रोफेसर पूनम प्रकाश, सिमरन दीप, साई वर्षा, शिशिर कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें