फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ से बरेली के लिए आज से चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चलते दो साल से बंद पड़ी अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन का शुक्रवार से नियमित संचालन होगा। ट्रेन का संचालन होने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से निजात मिलेगी। 22 मार्च 2020 को रेलवे ने कोरोना को लेकर से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि कुछ समय बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों को शुरू नहीं किया गया था। इसके बदले स्पेशल ट्रेनें जरूर शुरू कर दी गई थीं। सफर करने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया देना पड़ रहा था। ट्रेन न चलने से यात्रियों को महंगे किराये की मार झेलनी पड़ रही थी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का संचालन करने का एलान कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन का लंबे समय बाद संचालन शुरू हो रहा है और पहले की तरह यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी लोकल स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें