फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शिक्षिकाओं के दस्तावेज का होगा ऑफलाइन सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों के ऑफलाइन सत्यापन के लिए उन्हें शुक्रवार को बोर्ड, संबंधित कॉलेज व विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिजौली में अनामिका शुक्ला के शैक्षिक दस्तावेज के सहारे फर्जी तरीके से नौकरी करने वाली बबली यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विजयगढ़ में कूटरचित तरीके से नौकरी करने वाली संध्या द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। अभी वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में मैनपुरी में डेरा डाल रखा है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले के सभी 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के मूल शैक्षिक व अन्य दस्तावेज बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा हो गए हैं। शैक्षिक व अन्य दस्तावेज के ऑनलाइन सत्यापन किए जा रहे हैं, जिनके रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड नहीं हैं, उनके दस्तावेजों का सत्यापन ऑफलाइन होगा।
संध्या नाम की कोई महिला नहीं मिली
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फर्जी तरीके से नौकरी करने वाली संध्या द्विवेदी की तलाश में पुलिस भैंसरोली मैनपुरी में डेरा डाल रखा है। जांच-पड़ताल में संध्या नाम की महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। एसआई द्रुवेश कुमार ने बताया कि संध्या के आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र पर अंकित पते के आधार पर उसके गांव पहुंचे, जहां उसके बारे में लोगों से पूछताछ की तो संध्या के बारे में जानकारी नहीं दी। बता दें कि संध्या ने आवेदन के दौरान आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र जमा किया था, लेकिन सत्यापन में आधार कार्ड पर दर्ज पता में अंतर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें