फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मेगा दिवस पर 50 हजार लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

यदि आपने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए टीका नहीं लगवाया है तो बुधवार (आज) को सुनहरा मौका है। कोरोना टीकाकरण के मेगा दिवस को लेकर जिलेभर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 230 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें से 196 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में और 34 शहरी क्षेत्र में हैं। नजदीकी के केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। केंद्र पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि टीकाकरण में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर बेहतर परिणाम का प्रयास किया जा रहा है। टीकाकरण प्रात: सात बजे से आरंभ हो जाएगा और लाभार्थियों के आने तक चलता रहेगा। कलस्टर एक्टिविटी के माध्यम से घर-घर जाकर टीकाकरण करने की रणनीति तैयार की गई है। इससे पूर्व जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. ने सीएमओ को माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि टीका पूरी तरह कारगर एवं सुरक्षित है। सभी एसडीएम एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि टीकाकरण पर पूरी तरह से निगाह रखें।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी करेंगी उद्घाटन
अलीगढ़। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं सीडीओ अंकित खंडेलवाल द्वारा टीकाकरण दिवस का शुभारंभ किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
शहर में ये प्रमुख केंद्र बनाए गए
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त ऊपरकोट, इंद्रानगर, शाह जमाल, भुजपुरा, पुष्प विहार, नगला तिकोना, जमालपुर, मौलाना आजाद नगर, बन्ना देवी, महफूज नगर, जीवनगढ़, केके जैन, पला साहिबाबाद रघुवीर पुरी, नौरंगाबाद, बेगमबाग, घंटर चौक ।
यहां पर विशेष इंतजाम रहेंगे
सीएचसी अतरौली में 10, चंडौस में 15, जवां में 21, गोंडा में 16, टप्पल में 10, खैर में 17, अकबराबाद में 19, इगलास में 17, लोधा में 19, छर्रा में 20, धनीपुर में 16, बिजौली के 15 गांवों में टीकाकरण के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कंट्रोल रूम बनाया गया
किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम (0571-2974802) का बनाया गया है। इसकी प्रभारी डॉ. रागिनी सिंह होंगी। कंट्रोल रूम में डॉ. फहीम फातिमा, उज्ज्वल अग्रवाल, महरोज तसलीम सिद्दीकी, उषा पाली, सुनीता एवं गंगा प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

आईएमए का भी रहेगा सहयोग
शहर के प्राइवेट चिकित्सक भी कोविड टीकाकरण अभियान में सहयोग कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता एवं सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय ने टीकाकरण सेंटर पर सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें