फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाल ला बंदूक, मार दे... दो-चार बीघा खेत ही तो बिकेगा

Tue, 17 Nov 2020 02:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, खैर (अलीगढ़)

सार

  • पिता के उकसाने पर बेटे ने की भयंकर सिंह की गोली मारकर हत्या
  • गोली मारने वाले को पीट-पीटकर ग्रामीणों ने अधमरा किया
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव रूपानगला में हुई हत्या एक पिता के गलत उकसावे का परिणाम रही। भयंकर सिंह और नेकराम के बीच विवाद गालीगलौज तक ही सीमित था, लेकिन अचानक नेकराम ताव में आ गया। चिल्लाकर उसने अपने बेटों से कहा, निकाल ला मेरी बंदूक और मार इन्हें...। दो-चार बीघा खेत ही तो बिकेगा। बेंच देंगे, पर आज छोड़ना मत।

विज्ञापन


पिता की इसी ललकार पर बेटा किरनपाल भाग कर पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और भाई राहुल को पकड़ा दी। राहुल ने आव देखा न ताव और गोली मारकर भयंकर सिंह की हत्या कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि नेकराम के पास 35 बीघे जमीन, ट्रैक्टर, बंदूक है। इससे वह छोटी-छोटी बात पर रुआब दिखाते हुए बंदूक निकालकर धमकाता रहा है। 

पहले भी तीन बार अलग-अलग लोगों से विवाद में बंदूक निकालकर गोली चलाने की बात कर चुका है। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से गोली चलने की नौबत नहीं आई। इस बार घटना घट ही गई। आरोपियों के प्रति बेहद नाराजगी व आक्रोश का ही परिणाम था कि ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी राहुल को पीटकर अधमरा कर दिया। किसी तरह अपने आप को कमरे में बंद कर उसने जान बचाई। 
विज्ञापन


समय रहते पुलिस ने वहां पहुंचकर हिरासत में ले लिया। बाद में सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी तरह भयंकर सिंह का परिवार बेहद गरीब है। उसकी पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। एक बेटा सुनील अलग मकान में रहता है। मोनू सहित तीन भाई पिता के साथ ही मकान में रहते थे।

हत्या का वीडियो वायरल
कुछ ग्रामीणों ने भयंकर सिंह की हत्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपी राहुल लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाता दिख रहा है। गोली मारने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बंदूक छीन कर तोड़ दी और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पोखर की जमीन पर पेड़ लगा था। उसकी छंटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर भयंकर सिंह की हत्या की गई है। चारों आरोपी हिरासत में हैं। नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

-मुनिराज जी, एसएसपी, अलीगढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें