फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खड़ी करने को लेकर हुआ झगड़ा, भाजपा विधायक की बहू संग लूट, रिश्तेदार पर छेड़खानी का आरोप

Tue, 17 Nov 2020 01:58 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, खैर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र के भाजपा विधायक रवेंद्रपाल सिंह की बहू और उनके भाई का खैर में एक ढाबे के सामने कार खड़ी करने पर सोमवार देर शाम विवाद हो गया। इस दौरान ढाबा संचालक पक्ष ने बहू के भाई से मारपीट कर दी। इस विवाद को लेकर वहां काफी बखेड़ा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन


बाद में बहू के भाई ने बहन की जंजीर लूटने और खुद की पिस्टल लूट की कोशिश करने की तहरीर दी है। वहीं ढाबा संचालक पक्ष से महिला ने छेड़खानी की तहरीर दी है।

हुआ यूं कि भाजपा के छर्रा क्षेत्र से विधायक रवेंद्रपाल सिंह के बेटे का ससुराल कस्बा खैर के मोहल्ला नई बस्ती में है। भाई दूज पर सोमवार शाम बहू मोना का भाई राजीव चौहान अपनी मां के साथ उसे लेकर गया था। तीनों स्कार्पियो से खैर पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां अपने शोरूम पर कुछ देर रुकने के बाद घर जाने लगे तो आगे जाम लगा मिल गया। इस पर उन्होंने अपनी स्कार्पियो शोरूम से कुछ आगे एक ढाबे के सामने लगा दी और पैदल घर जाने लगे। इस दौरान अपने शोरूम के कर्मचारी से फोन पर कह दिया कि गाड़ी खड़ी कर देना। 

इसपर ढाबा संचालक पक्ष ने वहां से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद हो गया। राजीव का आरोप है कि उसके साथ चार-पांच लोगों ने मारपीट की। इस दौरान उसने बचाव में अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो उसे लूटने का प्रयास किया। बीच बचाव में आई उसकी बहन विधायक की बहू मोना की जंजीर लूटकर उसके साथ भी अभद्रता की। 

इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। खबर पर पुलिस भी आ गई। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इस दौरान राजीव ने ढाबा संचालक पक्ष के बबलू आदि के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं ढाबा संचालक पक्ष से महिला ने राजीव व उसके ताऊ पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

सीओ मोहसिन खान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई हैं। उनके अपने-अपने आरोप हैं। रात में ही दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए। बाकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें