फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग: महिला निशानेबाजों ने जीते 14 पदक, छाईं रहीं अलीगढ़ की निशानेबाज, दीया ने जीते पांच पदक

Mon, 15 Jul 2024 04:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

47वीं निशानेबाजी प्रतियोगिता में अलीगढ़ की महिला निशानबाज का जलवा रहा।  दीया वशिष्ठ ने सर्वाधिक पांच पदक हासिल किए।
विज्ञापन
निशानेबाज दीया वशिष्ठ - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित करनी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 47वीं निशानेबाजी प्रतियोगिता में अलीगढ़ की महिला निशानेबाज छाईं रहीं। महिला निशानेबाजों ने 14 पदक जीतकर अलीगढ़ के लिए नया रिकॉर्ड बना दिया। दीया वशिष्ठ ने सर्वाधिक पांच पदक हासिल किए।

विज्ञापन


दीया ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में स्वर्ण पदक, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में रजत पदक, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में कांस्य पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल (आईएसएसएफ) यूथ वीमेंस में स्वर्ण पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल वीमेंस में रजत पदक जीते। यह जिले के लिए रिकॉर्ड है। निशानेबाज चित्रांशी शर्मा ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में नया मीट रिकॉर्ड बनाया। जूनियर और सीनियर वीमेंस में दो स्वर्ण पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और रजत समेत चार पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनुश्री तोमर ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में स्वर्ण, 50 मीटर पिस्टल (नेशनल रूल) में रजत, 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य समेत तीन पदक जीते। दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 11वीं छात्रा शगुन चौधरी ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।वहीं, तुषार तोमर, संदीप चौधरी, विभोर पाठक, अंश प्रताप सिंह, व्योम गोयल, प्रियांशी भारद्वाज, कंचन शर्मा, अभिराज सिंह, विभोर पाठक, वंश कुमार नंदा ने प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रशिक्षक वेदप्रकाश शर्मा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें