फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 70 किलो गांजे के साथ महिला सहित सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
अलीगढ़ : थाना क्वार्सी पुलिस द्वारा पकड़े गए 70 किलो अवैध गांजा व वाहनों के साथ अभियुक्त। जानकारी द - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना क्वार्सी पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जब कि एक तस्कर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है। ये लोग दूसरे राज्यों से गांजा लाकर दिल्ली, एनसीआर सहित अन्य राज्यों में हाई प्रोफाइल सोसाइटी में गांजा सप्लाई करते थे। पकड़े गए गांजे की कीमत ढाई लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे पुलिस ओजोन चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी स्कार्पियो व एसेंट कार याकूतपुर पुलिया की तरफ से आती दिखाई दीं। पुलिस को देखकर चालकों ने वाहन भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग के साथ वाहनों को रुकवा लिया। तलाशी में दोनों वाहनों से 70 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही छह पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को छोड़कर अन्य पर पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।
ये गिरफ्तार
1- उमेश कुमार पुत्र करतार सिंह, निवासी पुष्पविहार भट्टे के पास, थाना सासनी गेट, जिला अलीगढ (स्थायी पता गांव कुराना थाना टप्पल, जिला अलीगढ़)
2- चिंटू उर्फ चिराग पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार निवासी साकेत बिहार कालोनी, गली नं. 2 थाना सासनी गेट
3- अंकित पुत्र राजवीर, लोधी बिहार कालोनी, सासनी गेट अलीगढ़
4- सतीश पुत्र प्रेमपाल, गांव कोडरा थाना हसायन, जिला हाथरस
5- कपिल पुत्र सत्यवीर सिंह, निवासी पडियावली थाना मडराक जिला अलीगढ़
6- अर्जुन पुत्र रमेश पाल निधिवन कॉलोनी थाना क्वार्सी
7- किरन उर्फ बबली पत्नी स्व. पप्पू सिंह निवासी देवी नगला थाना क्वार्सी अलीगढ़
8- विवेक निवासी हाथरस (फरार)
ये बरामद - स्कॉर्पियो में 40 किलो गांजा, एसेंट कार में 30 किलो गांजा, चार मोबाइल फोन, 14 हजार रुपये नगद।
उड़ीसा और झारखंड से लाकर दिल्ली व एनसीआर में करते थे सप्लाई
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि तस्करों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ये लोग उड़ीसा और झारखंड से गांजा लाकर अलीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते हैं। ये लोग 3 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदते हैं। खरीदा गांजा 6 हजार किलो तक में बिक जाता है। दिल्ली, हरियाणा एनसीआर इलाके में उन लोगों को गांजा सप्लाई करते हैं जो हाईप्रोफाइल सोसाइटी में इसे पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

एंटी तस्करी सेल गठित करने की घोषणा की
गांजा के तस्करों को पकड़ने के बाद अब पुलिस ने इसकी तस्करी रोकने और शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से गांजा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एंटी तस्करी सेल गठित करने की घोषणा की है। यह शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने वालों की धरपकड़ का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें