फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आज टीका कार्ड लेकर जाएं दूसरी डोज लगवाने

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में सोमवार को 281 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीका की दूसरी डोज लगाई जाएगी। लाभार्थियों को टीका कार्ड साथ लाना होगा। अब तक वंचित 5585 स्वास्थ्यकर्मी को भी टीका लगाने की योजना है।
विज्ञापन

16 जनवरी को जनपद में 281 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया था। सोमवार को उनको दूसरी डोज लगनी है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को टीका कार्ड साथ लेकर आना है। उनके कार्ड को लक्की ड्रा में शामिल किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों को किसी कारण से टीका नहीं लगा है, वह निर्धारित बूथ पर आकर टीका लगवा सकते हैं। इसके बाद 18 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा। 22 फरवरी को छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें