फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : न्याय न मिलने पर एसएसपी कार्यालय पर करेंगे आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने जिला मलखान सिंह में बाबू के पद पर तैनात कर्मचारी पर मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने में धोखाधड़ी से दस्तावेज लेने का आरोप लगाया है। जब पीड़ित अपने पिता की सर्विस बुक व दस्तावेज मांगता है तो कर्मचारी उसे धमकी देती है। पीड़ित ने तंग आकर बृहस्पतिवार को एसएसपी से इसकी शिकायत की है। न्याय न मिलने की स्थिति में पीड़ित 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन

मनमोहन उर्फ बिट्टू पुत्र यशवंत कुमार निवासी एडीए कॉलोनी सासनी गेट ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके पिता राजकीय चिकित्सालय में क्लर्क के पद पर तैनात थे। वर्ष 1987 वर्ष में उनके पिता की नौकरी के दौरान मृत्यु हो गई।
मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दिलवाने के नाम पर आरोपी ने उनसे पिता की सर्विस बुक सहित अन्य दस्तावेज व रिश्वत के तौर पर रुपये ले लिया। आरोप है कि बाद में पीड़ित के पिता के दस्तावेजों के आधार पर विभाग में नौकरी ले ली।
विज्ञापन

पीड़ित जब उससे जरूरी दस्तावेज मांगता है, तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। मार्च में पीड़ित के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि न्याय न मिलने की स्थिति में 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें