फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लिंक एक्सप्रेस में एसडीओ को आया हृदयाघात, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार रात हरिद्वार में सिचाईं विभाग के एसडीओ नरेंद्र प्रकाश (55) पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी बरौठा हरदुआगंज को ह्रदयाघात आ गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि नरेंद्र प्रकाश लिंक एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-5 में सफर कर रहे थे। रास्ते में तबियत खराब हुई तो इसकी सूचना रेलवे को दी गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ जंक्शन पर गाड़ी के रुकते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी के जवान नरेंद्र प्रकाश को जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। पत्नी वंदना देवी ने बताया कि उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ दिया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर सुबोध यादव ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही उसे उतारकर स्टाफ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां नरेंद्र प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह ह्रदयाघात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें