फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ट्रेन में मिली घर छोड़कर निकली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों से नाराज होने पर घर छोड़कर निकली प्रतापगढ़ की युवती बृहस्पतिवार देर रात 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करते हुए मिली। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात टूंडला व प्रयागराज हेल्पलाइन की सूचना पर गाड़ी संख्या 12801 को अलीगढ़ जंक्शन पर रोका गया।
विज्ञापन

इसमें से एक युवती को बिना टिकट यात्रा किए जाने के आरोप में उतारा गया। पूछताछ में पता चला कि वह घरवालों से नाराज होकर घर छोड़कर दिल्ली जा रही थी। युवती के परिजनों को जानकारी दे दी है। जबकि बिना टिकट यात्रा करने के मामले में 3680 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रेन में पहुंचने वाली टीम में एएसआई ओमकार सिंह, कांस्टेबल प्रिया व चाइल्ड लाइन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें