अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ठंड को लेकर जनपद के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए 4 फरवरी का अवकाश घोषित किया है। साथ ही शिक्षकों को पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड में 4 फरवरी का छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। सभी शिक्षक-शिक्षिका, अनुदेशक, शिक्षा मित्र स्कूल में रहकर काम करेंगे। जिन विद्यालयों में निपुण असेसमेंट एवं प्रयोगात्मक परीक्ष हैं, उनमें सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।