फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : फोर्टिफाइड चावल खाकर सेहमतमंद होंगे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के बच्चे फोर्टिफाइड चावल खाकर सेहतमंद होंगे। बच्चों की सेहत के लिए फिक्रमंद प्रदेश सरकार ने मिड डे मील में इस पोषणयुक्त व गुणवत्तापूर्ण चावल को मिड डे मील में बंटवाने के निर्देश दिए हैं। जिले में तीन माह के स्टाक के रूप में 8350 क्विंटल चावल आ गया है। सरकारी राशन की दुकानों से इस चावल की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

अब तक साधारण चावल ही मिड डे मील में बांटा जाता था। कुपोषण के बढ़ते मामले एवं बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार मिड डे मील में फोर्टिफाइड चावल बंटवाने के निर्देश दिए हैं। जिले में 2100 से अधिक सरकारी प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालय हैं।
इनमें सवा दो लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन सभी बच्चों को इस उच्च गुणवत्ता का चावल खिलाया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि 8500 क्विंटल की मांग के सापेक्ष 8350 क्विंटल चावल जिले को आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

इसे राशन की दुकानों के माध्यम से बंटवाया जाएगा। राशन विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस चावल को आम राशन उपभोक्ताओं में बंटने वाले चावल से अलग रखें और विद्यालयों की डिमांड आने पर सप्लाई करें।
आयरन व विटामिन ई से भरपूर है ये चावल
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल अन्य चावल के मुकाबले अधिक गुणवत्तायुक्त होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन व विटामिन ई होता है, जो बच्चों की सेहत के लिए बेहद गुणकारी है। इसका वितरण जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें