फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : परफारमेंस ग्रांट से चमकेंगी सांकरा, हरदोई व दादों ग्राम पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
विज्ञापन

परफारमेंस ग्रांट से जिले के विकास की दृष्टि से पिछड़े बिजौली ब्लॉक के गांव सांकरा, हरदोई एवं दादों ग्राम पंचायतों के दिन बहुरेंगे। यहां करीब 41.08 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली, खड़ंजा, पंचायत घर, स्मार्ट स्कूल, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट समेत अन्य काम होंगे। इन कामों के बाद ये तीनों पंचायतें मॉडल पंचायतों के रूप में विकसित हो जाएंगी।
शासन ने प्रदेश के जिलों की विकास की दृष्टि से पिछड़ी ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में परफारमेंस ग्रांट से विकास कार्य कराने की योजना है। जिले में बिजौली ब्लाक की ग्राम पंचायत सांकरा, हरदोई एवं दादों को परफामेंस ग्रांट से विकसित किए जाने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी आरईडी व लोक निर्माण विभाग को दी गई है। शासन द्वारा नामित संस्था रीजनल सेंटर फार अर्बन एंड एन्वायरमेंट स्टडीज की इंजीनियर भूमिका वार्ष्णेय ने बताया कि तीनों गांवों में होने वाले विकास कामों की मानीटरिंग की जिम्मेदारी संस्था को दी गई है। संस्था के अधिकारी निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

किस ग्राम पंचायत को मिली कितनी राशि
- दादों-26 करोड़ रुपये
- सांकरा-11.98 करोड़ रुपये
- हरदोई-13.35 करोड़ रुपये
ये होंगे विकास कार्य
- सड़क, नाली, खड़ंजा, सालिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, डाकघर, मॉडल स्कूल, पंचायतघर, दुकानें, पुस्तकालय, ओपन जिम, ओवरहैड टैंक आदि।
- सांकरा, हरदोई व दादों में परफारमेंस ग्रांट के 41.08 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इन तीनों ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। इन कामों में गांवों में बने ओवरहैड टैंकों की मरम्मत का काम भी शामिल है।
धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें