फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : समूह का रुपया लेकर लौट रहे कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव लालपुर से समूह की किस्त लेकर समूह के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में 34,815 रुपये रखे थे। पुलिस की छानबीन में एक सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार तीन बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
फिरोजाबाद के सैलई प्रेमनगर निवासी मोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार सेटिंन क्रेडिट केयर समूह में नौकरी करते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कस्बे के समीपवर्ती गांव लालपुर से समूह की किश्त लेकर कस्बा स्थित समूह के कार्यालय में वह लौट रहे थे। गांव लालपुर के समीप मंदिर के पास पहले से घात लगाकर खड़े तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक से सड़क पर आकर उनकी बाइक पर लात मारी जिससे मोहित कुमार बाइक समेत गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह संभल पाते तब तक बदमाश उनसे रुपयों भरा बैग छीनकर मथुरा की ओर भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की छानबीन में एक बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। उनकी बाइक पर दोनों ओर नंबर प्लेट नहीं थी। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें