फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में नकल का आरोप, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में नकल करने के आरोप में दो छात्रों के बीच मारपीट और हंगामा हो गया। इसी के चलते छात्र नेताओं ने प्रवेश परीक्षा रद् करने की मांग की है। हालांकि, एएमयू इंतजामिया ने परीक्षा कक्ष में नकल के आरोप को खारिज कर दिया है।
आरोप है कि मंगलवार को यूनिवर्सिटी में सामाजिक विषय की पीएचडी प्रवेश में एक छात्र ने दो छात्रों के खिलाफ मोबाइल से नकल करने की शिकायत कक्ष निरीक्षक से की थी। परीक्षा खत्म होने के बाद कला संकाय के पीछे दोनों छात्रों ने शिकायत करने वाले छात्र अब्दुल्ला को पीट दिया। इस खबर पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने बीच - बचाव किया। छात्र नेता नबील उस्मानी ने बताया कि एएमयू कंट्रोलर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में पूर्व की तरह मोबाइल से नकल होने का अंदेशा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समय कंट्रोलर, डीन आदि ने नकल नहीं होने का भरोसा दिया था। उसके बाद भी नकल हुई । आरोप है कि छात्र अब्दुल्ला की शिकायत को कक्ष निरीक्षक ने नजर अंदाज कर दिया। इसलिए प्रवेश परीक्षा रद् की जाए। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र अब्दुल्ला को दो छात्रों ने पीटा है। नकल के आरोप को कक्ष निरीक्षक ने बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें