फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : खाने-पीने की दुकानों से संक्रमण फैलने का खतरा

विज्ञापन
घंटाघर चौराहा के पास ढकेल पर बिना मास्क के एक दूसरे के नजदीक खड़े लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बाजार में कचौड़ी एवं टिक्की सहित अन्य व्यंजनों का आनंद लें लेकिन दूरी का ख्याल रखें। ऐसा न हो कि स्वाद के चक्कर में आपकी सेहत ही बिगड़ जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि बाजार में खाने-पीने की दुकानों से संक्रमण फैलने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

अनलॉक में कुछ शर्तों के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। महानगर में सड़क के किनारे लगने वाले कचौड़ी, चाट, मोमोज आदि खाने-पीने की दुकानों पर लोग दो गज की दूरी का ध्यान नहीं रख रहे हैं। खाने की वजह से चेहरे पर मास्क भी नहीं होता है। बहुत सारे दुकानदार भी मास्क नहीं लगाते हैं। ऑटो और बस में भी लोग बिना मास्क के यात्रा कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी कहते हैं कि खाने-पीने के स्टालों से संक्रमण फैलने का खतरा है। भीड़ के कारण लोग पास-पास खड़े रहते हैं। ऐसी स्थिति बेहद खतरनाक है। उनका कहना है कि दुकान में खड़े होकर खाने से बेहतर है कि व्यंजन पैक करा कर घर ले जाएं। उल्लेखनीय है कि जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 3500 के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें