59 युवाओं सहित 106 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इनमें 44 महिलाएं भी हैं। जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 3593 तक पहुंच गई है। मंगलवार को पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय एवं अतरौली से 91 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में मंगलवार को 106 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में पावना इंडस्ट्री के 7, मरवार गोंडा के 6, बेगमबाग के 6, गंगीरी के 9, नगला कलार बन्नादेवी के 4 और हमदर्दनगर जमालपुर के 3 लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती एवं होम आइसोलेट कराया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का भी नमूना लिया जाएगा।
फ्लूयंटग्रिड के मैनेजर सहित दो को हटाने के लिए कंपनी को पत्र
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने फ्लूयंटग्रिड के मैनेजर एवं सुपरवाइजर को यहां से हटाने के लिए कंपनी को पत्र लिखा है।
महानगर में अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ने लगा है। मीटर रीडिंग के नाम पर कई शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि ये लोग उपभोक्ताओं के पास जाकर परेशान करते हैं। इनके खिलाफ थाना बन्नादेवी में मामला भी दर्ज कराया गया है। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि मैनेजर व सुपरवाइजर को यहां से हटाने के लिए कंपनी को लिख दिया गया है। इनके खिलाफ थाने में भी मामला दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत मिलेगी तो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।