फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ रेड जोन में शामिल अब राहत की राह मुश्किल

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर में पिछले दस दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने की संख्या को देखते हुए शासन ने अलीगढ़ को रेड जोन घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। रेड जोन में शामिल होने से जिले को लॉकडाउन में मिलने वाली छूटों की उम्मीद भी खत्म हो गई है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अभी राहत की बात है कि वहां कोई केस नहीं मिला है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ग्रामीण इलाकों में लगातार सशर्त छूट दे रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में अभी तक कुल 36 है। इनमें से दो ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। वहीं, 33 का उपचार जारी है। इन सबके बीच अभी संक्रमितों के प्राइमरी कांटेक्ट वाले करीब 250 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिला प्रशासन इन प्राइमरी कांटेक्ट वाले लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने की उम्मीद लगाए बैठा है। अगर, इन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ ही वायरस का कहर 36 की संख्या पर थम जाता है तो भी जिले के लोगों को 17 मई के बाद लॉकडाउन में छूट मिलने के आसार बन रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि तीन मई के बाद शासन स्तर से रेड जोन वालों को जिलों को छूट देनी है या नहीं इसका निर्णय होना है। फिलहाल, जिले में देहात इलाकों में स्थित इकाइयों को छूट दी गई है। संक्रमितों की लंबी कांटेक्ट हिस्ट्री मिल रही है। ऐसे में जिले में छूट देना खतरे से खाली नहीं रहेगा। बाकी का निर्णय समीक्षा बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा बार्डर सील, ऑनलाइन अनुमति भी रद्द
अलीगढ़। हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश के सभी जिलों के बार्डर सील कर दिए हैं। इसके चलते जिला प्रशासन ने हरियाणा जाने के लिए जिला प्रशासन को ऑनलाइन आवेदन को रद्द किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने चिकित्सकीय सेवाओं के लिए भी ऑनलाइन अनुमति को रद्द कर दिया है। जिला प्रशासन के पास सबसे अधिक आवेदन गुरुग्राम जिले के आ रहे हैं। मगर, हरियाणा की सरकार के निर्णय के चलते जिला प्रशासन को भी अनुमति नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें