फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बिजली बकायेदारों के खिलाफ चलेगा वसूली अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बिजली, स्टांप, ईंट भट्ठा रायल्टी, परिवहन आदि से जुड़ी आरसी के लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने बिजली विभाग की बिना नाम, पिता का नाम, पते, आदि के सही न होने के बाद भी आरसी जारी करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

एक प्रकरण में ऐसा भी देखने को मिला, जहां एक कॉलोनी पर बकाया बिजली बिल को कॉलोनी स्वामी की बजाए उसके नौकर के नाम पर जारी कर देना पाया गया। एक कोल्ड स्टोर पर 25 लाख रुपये बकाया होने के बाद दूसरे नाम से बिजली का कनेक्शन देने की जानकारी सामने आई। एडीएम ने आपत्ति जताते हुए बिजली विभाग के अफसरों को चेतावनी दी।
उन्होंने साफ कहा कि विभाग पहले आरसी जारी करने से पहले नाम, पते ठीक से तस्दीक कर लें ताकि राजस्व वसूली में आसानी हो सके। उन्होंने तहसीलों में पहुंची ऐसी आरसी को वापस करने व वसूली की एंट्री कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने खेत- खलियान में होने वाले अग्नि कांड को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे कोई भी अग्नि दुर्घटना न हो सके। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, विद्युत, परिवहन, अग्निशमन विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा हल्का लेखपाल व संग्रह अमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें