फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जच्चा-बच्चा की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
ज्वालापुरी चौकी के सामने प्राइवेट हॉस्पीटल में महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजनों को समझात? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती जच्चा व बच्चा की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इस बीच स्टाफ वहां से भाग गया। किसी तरह इलाका पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया, तब कहीं वे शांत हो सके।
विज्ञापन

गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद की नट वाली गली निवासी धर्मवीर सिंह की 32 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को परिजनों ने इलाके के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पति धर्मवीर का आरोप है कि पत्नी का ऑपरेशन के बाद प्रसव किया गया।
इसके कुछ देर बाद ही तेज ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टर व स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस बीच लक्ष्मी व नवजात शिशु की मौत हो गई। धर्मवीर ने आरोप लगाया कि डॉक्टर व स्टाफ के गलत इलाज के चलते जच्चा व बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन

मौत की खबर पर बड़ी संख्या में परिजन व मोहल्ले के लोग अस्पताल आ गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे को देख अस्पताल स्टाफ भाग खड़ा हुआ। गांधीपार्क पुलिस ने पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। तब कहीं परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और वे प्रसूता व नवजात का शव लेकर घर चले गए। गांधीपार्क के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें