फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोल तहसील के अभिलेखागार से जमींदारी से पहले का रिकार्ड गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कोल के रिकॉर्ड रूम से जमींदारी से पहले के कुछ सरकारी दस्तावेज गायब हैं। इसमें राजा महेंद्र प्रताप सिंह की संपत्ति से जुड़े हुए कुछ दस्तावेज भी शामिल हैं। इस मामले में तहसीलदार ने थाना बन्नादेवी में तहरीर दी है। तहसीलदार कॉल डॉ. गजेंद्र सिंह के अनुसार, तहसील के राजस्व अभिलेखागार में पुराने रिकार्ड की जांच पड़ताल चल रही थी।
विज्ञापन

इसमें करीब दो साल पुराना तहसील का कुछ रिकार्ड गायब मिला है। तलाशने पर भी रिकॉर्ड का पता नहीं चल सका है। दो सालों का कुछ रिकार्ड गायब मिला है। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने बताया कि तहसीलदार कोल डॉ. गजेंद्र सिंह की ओर से थाना बन्नादेवी में तहरीर दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जमींदारी से पहले का रिकार्ड गायब है। इसमें राजा महेंद्र प्रताप सिंह की संपत्ति से जुड़े कुछ अभिलेख व चकबंदी का रिकार्ड भी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि मामला तहसील के रिकॉर्ड गायब होने से जुड़ा हुआ है। इस मामले में उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें