90 हजार इंजेक्शन की होती खरीदारी
थोक दवा विक्रेता आमिर आबिद ने बताया कि फफाला बाजार से मेडिकल स्टोर को हर साल 90 हजार रेबीज इंजेक्शन बेचे जाते हैं।
15 हजार कुत्तों की नसबंदी
15 हजार कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। शहर में 55 हजार आवारा कुत्ते हैं, जिनकी गिनती हो चुकी है। इसके बाद भी शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि ये कुत्ते अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं।
एंटी रेबीज क्लीनिक में रोजाना पहुंच रहे 85 मरीज
जुलाई 2022 को प्रदेश का पहला एंटी रेबीज क्लीनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में खोला गया था। दावा है कि यह प्रदेश का आदर्श क्लीनिक है। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए करीब 85 मरीज रोजाना आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक पर 24 घंटे सेवा शुरू की गई थी। यहां एक प्रशिक्षित डॉक्टर, वार्ड बॉय व फार्मासिस्ट की तैनाती है। जिस जगह कुत्ता, बंदर या बिल्ली काटे, उस घाव को धुलने की मशीन भी यहां उपलब्ध है।