फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोविड-19 अस्पताल में संक्रमित युवती के साथ डॉक्टर ने की अश्लील हरकत

Wed, 22 Jul 2020 09:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में चल रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने कोरोना वायरस से संक्रमित एक युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी। युवती की शिकायत के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


शहर की 25 वर्षीय युवती गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय -एल-2- के महिला वार्ड में भर्ती है। उसे सांस लेने में भी दिक्कत है। आरोप है कि मंगलवार की रात्रि में करीब 10 बजे डॉ. तुफैल अहमद (39) चेकअप करने उसके बेड के पास आए और उसके अंगों के साथ अश्लील हरकत की।

उसके बाद इंजेक्शन लगवाने की बात कहकर चले गए। बुधवार की सुबह 6:45 बजे फिर आए। बेड पर बैठी एक दूसरी महिला मरीज से हालचाल पूछा। उसके बाद युवती के बेड के पास आकर उसके शरीर के प्राइवेट अंगों के साथ अश्लील हरकत की। युवती ने रोका भी, इसी बीच एक दूसरे स्वास्थ्यकर्मी के आने पर अपने करतूत को छिपाने के लिए कहा कि करवट लो और पीठ दिखाओ। उसके बाद वह तुरंत चले गए। युवती का कहना है कि चिकित्सक की करतूत कैमरे में आ गई है। 
विज्ञापन



युवती की शिकायत पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह एवं सीओ सिविल लाइन सुबह-सुबह मामले की जांच करने पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। अधिकारियों ने कोविड-19 वार्ड के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

जांच-पड़ताल के कुछ ही समय बाद डॉ. तुफैल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी गई। युवती की शिकायत पर थाना क्वार्सी में डॉ. तुफैल के खिलाफ दुष्कर्म (धारा 376-2/घ) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसलिए लगी दुष्कर्म की धारा
तहरीर में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि डाक्टर उसके निजी अंग के साथ छेड़छाड़ करता था। किसी लोकसेवक, डॉक्टर या अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ अथवा मरीज के साथ ऐसा करना दुष्कर्म की श्रेणी में आता है। इसीलिए धारा (376-2/घ) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

पीड़िता की तहरीर पर डॉ. तुफैल अहमद पुत्र फजलुर्रहमान निवासी बिसनपुर शकरपुर कला, थाना पचपैडुवा, जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डॉ. तुफैल द्वारा पीड़िता का इलाज करने के बहाने बुरी नीयत से उसके आंतरिक अंगों के साथ छेड़छाड़ की गई। 
- मुनिराज जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 

डॉ. तुफैल का एंटीजन टेस्ट निगेटिव
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (कोविड-19 हॉस्पिटल) में उपचार के लिए भर्ती कोरोना संक्रमित युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार डॉ. तुफैल अहमद को जेल भेजने से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी थाना क्वार्सी पहुंचे और वहां एंटीजन टेस्ट किया। एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव है। पीसीआर टेस्ट के लिए डॉक्टर का नमूना लिया गया है। उसे जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें