Home isolate patients will be Survelliance corona control room
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना मरीजों को होम आईसोलेट करने के नियम को लेकर डीएम ने सख्ती अपना ली है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन होम आईसोलेट किए मरीजों की सूची कोरोना कंट्रोल रूम में देने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देश हैं कि वह मरीजों का फॉलोअप फोन के माध्यम से लें और उनकी स्थिति की समीक्षा की जाए।
बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया होम आईसोलेशन वाले मरीजों की सूची प्रतिदिन कोरोना कंट्रोल को स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा। कंट्रोल रूम द्वारा होम आईसोलेशन वाले मरीजों की संघन मॉनीटरिंग करते हुए यह देखा जाए कि उनके पास पल्स ऑक्सीमीटर और उससे जांच करते हुए प्रतिदिन वीडियो प्राप्त किया जाए। यदि किसी मरीज के पास पल्स ऑक्सोमीटर न हो तो उस मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाए। साथ ही बताया कि एल-1 अस्पताल जीवन ज्योति में कोविड-19 से संक्रमित कुल 38 मरीज भर्ती हैं।
अस्पताल में मरीजों को नियमित रूप से डाक्टर्स के द्वारा बाइटल्स लेने और भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही शासन की ओर से कोविड-19 के मरीजों के लिए नई डिस्चार्ज पॉलिसी लागू की गई है। स्वास्थ्य विभाग को उक्त निर्देशों का पालन करना होगा।