फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APL: अलीगढ़ प्रीमियर लीग 29 अप्रैल से, क्रिकेटर रिंकू सिंह होंगे ब्रांड अंबेसडर, ट्रायल अप्रैल में

Thu, 21 Mar 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आईपीएल की तर्ज पर होने वाले लीग में खिलाड़ियों का चयन नीलामी से होगा। खिलाड़ियों का ट्रायल अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। पंजीकरण 28 मार्च से 30 मार्च तक निशुल्क होगा। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। 16 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ प्रीमियर लीग की जानकारी देते सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी और सोनू सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की तर्ज पर अलीगढ़ में 29  अप्रैल से एपीएल यानी अलीगढ़ प्रीमियर लीग होगा। आईपीएल की तरह ही इस लीग में भी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।  भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इस लीग के ब्रांड अंबेसडर होंगे। 

विज्ञापन


शेखर सराफ ग्रुप के प्रबंध निदेशक सुमित सराफ व माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के सरक्षक संजय माहेश्वरी ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर होने वाले लीग में खिलाड़ियों का चयन नीलामी से होगा। खिलाड़ियों का ट्रायल अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। पंजीकरण 28 मार्च से 30 मार्च तक निशुल्क होगा। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। 16 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम का आयोजक जादौन राइडर्स होगा। क्रिकेट लीग के ब्रांड अंबेसडर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह होंगे। इस दौरान रिंकू सिंह के भाई सोनू मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें