कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कूटरचित तरीके से नौकरी पाने वाली शिक्षिका संध्या द्विवेदी की तलाश में थाना विजयगढ़ की पुलिस मैनपुरी रवाना देर रात रवाना हो गई। संध्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच एसआई दुर्वेश कुमार कर रहे हैं।
जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फर्जीवाड़ा का दूसरा मामला है। पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के शैक्षिक अभिलेख से नौकरी करने वाली बबली यादव की गिरफ्तार हो चुकी है। अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विजयगढ़ में आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र में धांधली करके नौकरी हासिल करने वाली संध्या द्विवेदी भी आठ मार्च से लापता है। संध्या के आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र में भैंसरोली भोगांव मैनपुरी दर्ज है, जबकि जांच में भोगांव नहीं होने का पता चला। पुलिस की एक टीम मंगलवार देर रात मैनपुरी के लिए रवाना हो गई। छानबीन में संध्या के बारे में पता चलेगा कि उसने नियुक्ति में धांधली क्यों करनी पड़ी।
आधार कार्ड की जांच पूरी होगी आज
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के शैक्षिक अभिलेख से नौकरी पाने का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षिकाओं व गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आधार कार्ड की जांच बुुधवार को पूरी होगी। मंगलवार को 33 शिक्षिकाओं व गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आधार कार्ड की जांच हुई। कुल मिलाकर तक 73 शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के आधार कार्ड की जांच हो गई है।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिनके आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर पुराने थे, उन लोगों के बायोमीट्रिक थंप इम्प्रेशन लिए गए। बाकी लोगों के आधार कार्ड का ओटीपी नंबर लिया गया। इसके बाद उसका सत्यापन किया गया।