चुनाव में आचार संहिता का पालन कराने और खुराफातियों पर सख्ती रखने के लिए पुलिस भी अपने स्तर से तैयार है। खास बात है कि जिले को 100 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स अब तक मिलने की उम्मीद है और साफ संकेत हैं कि चुनाव में खुराफात करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। बेहतर रहेगा कि वे या तो चुनाव में जिला छोड़ जाएं या जेल चले जाएं। अन्यथा चुपचाप पुलिस निगरानी में घरों में कैद रहें।
इसे लेकर अपनी तैयारियों पर एससपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि विघभन डालने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर वल्नरेबल व क्रिटिकल बूथों की जांच कर ली गई है। जिले के 977 विवादित व्यक्तियों से चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जतायी गई है।
240 बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। इन सभी पर जरूरत के अनुसार फोर्स तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। आयोग के मानकों का भी ध्यान रखा जा रहा है। सबसे ज्यादा फोकस बूथ पर पुलिस बल तैनाती, क्षेत्र में पुलिस पार्टियों के मूवमेंट, हर छोटी बड़ी सूचना पर मौके पर पहुंचने की तैयारी का है। किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी।
ये है अब तक की तैयारी
-295 संवेदनशील हेलमेट यानि छोटे-छोटे इलाके
-209 संवेदनशील मतदान केंद्र
-438 संवेदनशील मदान स्थल
-240 क्रिटिकल बूथ चयनित हैं
-111 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं
-977 विवादित व्यक्ति चयनित
-785 विवादित कारक चयनित
ये भी है तैयारी
-36 अंतरजनपदीय बैरियर, 3 अंतरराज्यीय बैरियर, 65 पुलिस पिकैट, 54 चेक पोस्ट, हरियाणा सीमा पलवल पर राज्य बैरियर की स्थापना की जाएगी।
-135 गुंडा पंजीकृत, 31 जिला बदर, 20 गैंगेस्टर में 66 आरोपी, 119 अवैध शस्त्र मुकदमों में 119 गिरफ्तारी, 1946 गैरजमानती अपराधी, 36666 शस्त्र में से कुल 36262 का सत्यापन किया।