फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 49 शराब माफिया के पांच और गैंग पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में शराब माफिया व तस्करों के खिलाफ पुलिस की गैंगेस्टर एक्ट व गैंग पंजीकरण की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पांच और गैंग ऋषि, विपिन, अनिल सहित 49 माफिया के पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें गैंग सरगना भी बनाए गए हैं। इस तरह अब तक इस मामले में 74 माफिया-तस्करों के नौ गैंग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार शासन के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में गैंग चार्ट बनाकर गैंग सरगना व उनके सदस्यों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इस बार पांच गैंगचार्ट बनाए गए हैं। इनमें ऋषि शर्मा, अनिल चौधरी, विपिन यादव आदि माफिया की सरपरस्ती में चल रहे पांच गैंग पंजीकृत किए गए हैं। खास बात है कि ये सभी गैंग डी श्रेणी में दर्ज किए जा रहे हैं, जिनकी आजीवन निगरानी का नियम है। सभी थानों को इन गैंगों का पूरा ब्योरा, उनके रिश्तेदारों, परिचित, करीबी का ब्योरा संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह गैंग तस्करी के मकसद से अवैध कारोबार करने की स्थिति में ही बनाए जाते हैं।
क्वार्सी में डी-77-2021 गैंग में रविंद्र पाठक उर्फ रिंकू गैंग लीडर, नवरतन नाथ चंदनियां, देवेन्द्र उर्फ पहलवान चंदनियां, विशाल शीशियापाड़ा, मुकेश शर्मा नौरंगाबाद, मन्नू उर्फ मनोज सुरेन्द्र नगर, शरद प्रताप उदयगढ़ी सदस्य।
विज्ञापन

खैर में डी-78/2021 गैंग में अनिल चौधरी सरगना, सुधीर चौधरी, नरेन्द्र लोधा, शिवकुमार उदई हसायन हाथरस, गंगाराम प्रधान सिंधौली, कपिल देव शर्मा तेहरा थाना खैर,
राजकुमार लक्ष्मणगढ़ी, दिगपाल लोधा, मोनू उर्फ धर्मेन्द्र उर्फ वीरेन्द्र जिरौली डोर, पिन्टू उर्फ पवन जिरौली डोर, प्रमोद गुप्ता कुलदीप विहार, अर्जुन करसुआ, अजय, लोधा सदस्य।
अकराबाद में डी-79/2021 गैंग में विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह सरगना, हरिश्चन्द्र नगला महताब, रिंकू समस्तपुर, रविन्द्र सिंह दभी, गौतम कुमार डिबाई, अवधेश यादव सिकन्दरपुर, सुमित उर्फ सोनी हैदर नगर सदस्य।
महुआ खेड़ा में डी-80/2021 गैंग में रामनिवास उर्फ राज सरगना, अमित गर्ग धनीपुर, अशोक शर्मा उर्फ कंछी पंडित गूलर रोड, अरुण सराय पीताम्बर, नीटू उर्फ उमेश रघवीरपुरी, पवन कुमार रघुवीरपुरी, विक्की उर्फ विकास रघुवीरपुरी, मुकेश डांसर नगला मसानी, अन्नू उर्फ अनुराग मोहन नगर, गौरव उर्फ दिल शीशियापाडा, राजबहादुर धनीपुर, पवन वत्स गांधीपार्क,
पवन कुमार जैन, सुरेन्द्र नगर सदस्य।
जवां में डी-81/2021 गैंग में ऋषिशर्मा सरगना, मुनीष उर्फ मुनि, सतीश उर्फ खुराना, कुनाल, कपिल शर्मा निवासीगण जवां, आकाश बुलन्दशहर, सुमित शर्मा ककेथल, मनोज शर्मा खेड़िया, विजेंद्र कपूर, विद्यानगर सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें