फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शराब से तीन मौतों का पुराने जहरीले माल पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के जेवर थाने के अंतर्गत भट्ठा पारसौल इलाके में कूड़ा बीनने वाले तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से बुधवार को दर्दनाक मौत हो गई। ये शराब उनको अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के कुराना बंबे के पास कूड़ा बीनने के दौरान मिलना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। अलीगढ़ आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से भी इसमें सहयोग मांगा गया है। नोएडा जिला प्रशासन ने इस प्रकरण पर अलीगढ़ जहरीली शराब कांड को ढाल बनाया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि नोएडा प्रशासन इस मामले को अलीगढ़ की ओर करना चाहता है, क्योंकि मौके पर मिली शराब की बोतलों पर जो क्यूआर कोड नोएडा के लिए आवंटित है। उसको स्कैन करने पर नोएडा की भट्ठा पारसौल की दुकान को आवंटित होना स्पष्ट है। ये बोतलें भट्ठा पारसौल के ठेेकों से 20 जुलाई और 03 अगस्त की खरीद की हैं। इसलिए ये शराब वहीं की दुकानों से ली गई हैं। अलीगढ़ में वर्तमान में देशी शराब केवल ट्रेटा पैक में बिक रही है। प्लास्टिक या शीशी की बोतल का माल नहीं बिक रहा है। बाकी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त जांच में सच्चाई सामने आएगी।
घटना के बाद से आबकारी, टप्पल थाना पुलिस, लेखपाल और इलाका प्रधान टप्पल के कुराना बंबे के आसपास ऐसे ही और माल की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सांपों के दर्शन के अलावा कुछ नहीं मिला। गौर हो कि जहरीली शराब कांड में इस्तेमाल हुई नकली शराब की बड़ी मात्रा को आनन फानन आसपास के जनपदों में खपाया गया था। ताकि उसमें फंसा पैसा वसूला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें