फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांडः मदन के साथी तस्कर अनिल पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हरियाणा के शराब व केमिकल सप्लायर तस्कर मदनगोपाल कालिया के साथी अनिल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। यह इनाम बृहस्पतिवार देर रात जारी किया गया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी टीमों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर इस प्रकरण को विराम दिया जाए।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मडराक से इनामी रहे मदन ने अपने साथी अनिल का नाम उजागर किया था। हालांकि वह फरीदाबाद में ही मदन के साथ इस कारोबार में रहकर सक्रिय था। मगर वह मूल रूप से बुलंदशहर के डिबाई का है। उसकी तलाश में लगातार टीमें लगी हुई हैं। इसी कड़ी में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें