फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : निजी बस अड्डे पर परिचालक संजीव ही निकला डकैती की प्लानिंग का मास्टरमाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

23 नवंबर को थाना गांधी पार्क क्षेत्र के सिंधौली में छर्रा अड्डा प्राइवेट बस अड्डे के बाबू रमेश पाल सिंह के घर हुई लूट की घटना को अंजाम देने में बस अड्डे पर ही काम करने वाले परिचालक संजीव शर्मा की भूमिका थी। उसी की अहम सूचना के बाद पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को पुलिस अब डकैती में तरमीम कर रही है।
एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि 23 नवंबर को रमेश पाल सिंह के घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया। उस समय उनकी पत्नी चंद्रवती घर में अकेली थीं। घर के अंदर नकाब लगाकर घुसने वाले बदमाश तेज सिंह, हरदयाल और मुकेश थे। जबकि दो अन्य बदमाश, छर्रा अड्डा प्राइवेट बस स्टैंड पर परिचालक का काम करने वाला संजीव और सचिन घर के बाहर खड़े रहे । घटना के बाद थाना गांधी पार्क में धारा 452, 342, 395, 412 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

एसपी क्राइम ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश धनीपुर मंडी पर आ गए। यहां पर सभी ने आपस में नगदी का बंटवारा कर लिया। ज्वैलरी का बंटवारा बाद में करने पर सहमति बन गई । घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के माध्यम से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने यह भी देखा के रमेश पाल सिंह की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है और किसी प्रकार का कोई लेन-देन भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने सारा फोकस प्राइवेट बस अड्डे पर कर दिया।
थाना क्वार्सी के प्रभारी छोटेलाल और थाना जवां के प्रभारी इंस्पेक्टर अभय शर्मा के नेतृत्व में टीमें लगा दी गई। एक बात निकल कर आई कि परिचालक संजीव शर्मा के खर्चे सामान्य के मुकाबले कुछ अधिक बढ़ गए थे। उसकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसके नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। जब नंबर चेक किए गए तो वह अलग-अलग लोगों के निकल कर आए और इन्हीं नंबरों के आधार पर लूट में शामिल बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई। पूरी तरह बदमाशों की गतिविधियों से आश्वस्त होने के बाद पुलिस ने एक दिसंबर की रात को कामाख्या मंदिर के पास से सभी को गिरफ्तार कर लिया।
यह हुआ है बरामद
एक लाख 62 हजार रुपये नकद, एक सोने का हार, चेन, सोने चांदी के 3-4 लाख रुपये के अन्य जेवर, एक मोबाइल सैमसंग, तीन तमंचा 315 बोर छह जिंदा कारतूस व एक होंडा एक्टिवा
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए बदमाश
1- हरदयाल सिंह पुत्र हरिशंकर, निवासी जाल सिंह का किराए का मकान, थाना क्वार्सी, अलीगढ़ मूल निवासी गांव रिसालू, थाना छतारी, जिला बुलंदशहर
2- मुकेश कुमार पुत्र जयंती प्रसाद, निवासी आफत नगला, थाना छर्रा अलीगढ़
3- सचिन कुमार पुत्र सुधीर कुमार, निवासी निधिवन कॉलोनी, थाना क्वार्सी अलीगढ़
4- संजीव कुमार शर्मा उर्फ संजू पुत्र राजवीर शर्मा, निवासी दिललापुर, थाना बरला अलीगढ़
5- तेज सिंह तेज सिंह उर्फ त्यागी पुत्र स्वर्गीय परम सिंह, निवासी रामबाग कॉलोनी, गली नंबर 1, थाना क्वार्सी
बदमाशों का आपराधिक इतिहास
1-हरदयाल सिंह
- थाना गांधी पार्क, धारा 452, 342, 395, 412
- थाना गांधी पार्क, धारा 399, 402
- थाना गांधी पार्क , धारा 25 आर्म्स एक्ट
2- मुकेश कुमार
- थाना गांधी पार्क, धारा 452, 342, 395, 412
- थाना गांधी पार्क , धारा 399, 402
- थाना गांधी पार्क , धारा 25 आर्म्स एक्ट
3- सचिन कुमार
- थाना गांधी पार्क, धारा 452, 342, 395, 412
- थाना गांधी पार्क, धारा 399, 402
4-संजीव कुमार शर्मा
- थाना गांधी पार्क, धारा 452, 342, 395, 412
- थाना गांधी पार्क , धारा 399, 402
5-तेज सिंह उर्फ त्यागी
- थाना गांधी पार्क , धारा 452, 342, 395, 412
- थाना गांधी पार्क, धारा 399, 402
- थाना गांधी पार्क, धारा 25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार करने वाले दोनों इंस्पेक्टर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में रहे हैं
अलीगढ़। पांच डकैतों के गिरोह को गिरफ्तार करने वाले थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटेलाल और थाना जवां के प्रभारी इंस्पेक्टर अभय शर्मा पूर्व में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के सदस्य रह चुके हैं। इनके अलावा डकैतों को पकड़ने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर महेश सिंह, सिपाही प्रदीप राठी, हैप्पी लाल, भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सर्विलांस सेल के सिपाही दुर्विजय, मनोज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें