फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लेखराज नगर में दो दरोगाओं के परिवार आपस में भिड़े, सीसीटीवी कैमरे तोड़ देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के लेखराज नगर में गैर जनपद में तैनात पुलिस के दो दरोगा परिवारों में आपस का विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक परिवार ने दूसरे पर आरोप लगाया है कि उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना सिविल लाइन प्रभारी का कहना है कि दो परिवारों के आपस का विवाद है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक थाना सिविल लाइन के लेखराज नगर में पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों के परिवार आमने सामने रहते हैं। दोनों की गैर जनपद में तैनाती है। एक परिवार ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। दूसरे परिवार का आरोप है कि इन सीसीटीवी कैमरा से उनकी निजता में हस्तक्षेप होता है। सीसीटीवी कैमरे लगवाने वाले परिवार का आरोप है कि दूसरा परिवार घर के बाहर असहज कर देने वाली हरकतें करता है। इसका विरोध करने पर कई बार नोकझोंक भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे कहते हैं कि दो परिवारों के बीच आपस के विवाद का मामला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। कोशिश कर की जा रही है कि आपस में मिल बैठकर विवाद को हल कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें