ऑपरेशन प्रहार के तहत श्रेणी वार अपराधियों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एक दर्जन गोकशों पर शिकंजा कसते हुए सात पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है, जबकि छह पेशेवर गोकशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनकी व उनके परिवारों की सतत निगरानी के निर्देश संबंधित थाना पुलिस को दिए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पिछले दिनों जिले में 206 गोकशों को चिह्नित किया गया है, जिनके खिलाफ अब लगातार कार्रवाई शुरू कराई जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के इन पेशेवर गोकशों पर ये कार्रवाई की गई है। इनमें से 39 गोकशों की पूर्व में हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है।
इन सात पर गैंगेस्टर एक्ट दर्ज -
- समी पुत्र सलीम निवासी जंगलगढ़ी खैर
- दानिश पुत्र गफ्फार निवासी जामा मसजिद खैर
- फैजान पुत्र इस्लाम निवासी जामा मसजिद खैर
- सत्ता पुत्र चुन्नीलाल निवासी मोहल्ला उपाध्याय खैर
- सलमान बंजारा पुत्र लखपत निवासी रोहिंदा अरनिया, बुलंदशहर
- धर्मेंद्र पुत्र हरप्रसाद शर्मा निवासी गुरारी नगर खुर्जा, बुलंदशहर
- पापू पुत्र भब्बल बंजारा निवासी रोहिंदा अरनिया बुलंदशहर
इन छह की खोली गई हिस्ट्रीशीट
- थाना अकराबाद में एचएस 53 ए - शाकिर पुत्र नजीर पहलवान उर्फ नजर निवासी पिलखना
- थाना अकराबाद एचएस 57 ए - उम्मेद हसन पुत्र मुन्ना खां निवासी पिलखना
- थाना चंडौस एचएस 40 ए - आरिफ पुत्र शान मोहम्मद उर्फ शाहउल्लाह निवासी रामपुर शाहपुर
- थाना चंडौस एचएस 41 ए - अशरफ पुत्र रशीद खां निवासी सुदेशपुर
- थाना चंडौस एचएस 42 ए - अफसर पुत्र रशीद खां निवासी सुदेशपुर
- थाना दादों एचएस 60 ए - कामिल खान पुत्र मुनीम खां निवासी हारूनपुर कला
- सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में ये गैंगेस्टर व हिस्ट्रीशीट खोली गई है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी