फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ओमिक्रॉन : स्वास्थ्य विभाग सतर्क, विदेश से आने वालों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। विभाग द्वारा बाजार एवं दुकानों पर कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि बाजार में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं।
विज्ञापन

यह उचित नहीं है। मास्क, दो गज दूरी एवं हाथ को बार-बार सैनिटाइज करते रहना जरूरी है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शोएब अंसारी का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है।
विदेशों से आने वालों की निगरानी की जा रही है। गाइड लाइन के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की तैयारी है। उन्होंने बताया कि लोगों को इससे डरने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। सभी टीकाकरण कराएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर शासन के निर्देशों से स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को अवगत करा दिया गया है। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वह अवश्य टीका लगवाएं।
विज्ञापन

टीका लगवाने से कोविड की गंभीरता का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक केवल एक डोज ली है, वह समय पर दूसरी डोज भी अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें