फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राहुल कठैरा तो महेश चंद्र बने भगवानपुर के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना हुई। इसमें अकराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठैरा के प्रधान पद पर राहुल ने बाजी मारी तो महेशचंद्र लोधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर के प्रधान बन गए।
विज्ञापन

टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागलकलां के रिक्त सात वार्डों के ग्राम पंचायत सदस्य भी चुन लिए गए। दोनों प्रधान व 84 ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र दे दिए गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनावों में चुनाव आयोग ने अकराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठैरा एवं लोधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर में प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के 91 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
इनमें अकराबाद में नौ वार्ड, अतरौली में 24, इगलास में आठ, खैर में दो, गंगीरी में 11, गोंडा में आठ, चंडौस व जवां में एक-एक, टप्पल में 11, धनीपुर में 12, बिजौली में पांच व लोधा ब्लाक में सात वार्ड शामिल थे।
विज्ञापन

रविवार को नामांकन के बाद 77 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन सभी वार्डों में मात्र एक एक प्रत्याशी द्वारा पर्चा भरा गया था। गंगीरी के 7 वार्डों एक भी पर्चा न आने से पद खाली रह गए।
सोमवार को शेष बचे दो प्रधान पदों व टप्पल की ग्राम पंचायत नागलकलां के 7 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। मंगलवार को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा हो गई।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत कठैरा में राहुल सिंह पुत्र रामफूल ने परचम लहराया। उन्हें 972 मतों में से 425 मत प्राप्त हुए। जबकि लोधा की ग्राम पंचायत भगवानपुर में महेश चंद्र पुत्र अमृत सिंह ने बाजी मारी।
उन्हेें कुल 1007 मतों में से 454 मत मिले। टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागलकलां के 7 वार्डो में भी ग्राम पंचायत सदस्य चुन लिए गए हैं। इन समेत निर्विरोध निर्वाचित हुए 77 ग्राम पंचायत सदस्यों को विजयी प्रमाणपत्र दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें