फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में छह थाने, 10 चौकियां बनाई गईं

विज्ञापन
नुमाइश में निरीक्षण करते एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसडीएम अनीता यादव - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नुमाइश आज से शुरू होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी नुमाइश में छह थाने व दस चौकियां बनाई गई हैं। जिले के साथ-साथ रेंज से भी कुछ पुलिसकर्मी मिले हैं, जिनका आवंटन नुमाइश के थाना व चौकियों को किया गया है। एसएसपी ने नुमाइश थाना व चौकियों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, नुमाइश कोतवाली में पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार, थाना कोहिनूर मंच पर इंस्पेक्टर अश्वनी कौशिक, थाना कृष्णांजलि पर इंस्पेक्टर विजय सिंह, थाना दरबार हॉल में एसओ अनिल कुमार पुलिस ऑफिस से, एसओ जीटी रोड मनीष कुमार गांधीपार्क से, एसओ जेल रोड अब्दुल हाशिम बन्नादेवी से नियुक्त किए गए हैं। बन्नादेवी थाने से सिद्धार्थ को गुंडा दमन दल का प्रभारी बनाया है।
इसके अलावा लालताल चौकी पर महिला थाना से एसआई मधु दुबे, चौकी हुल्लड़ बाजार में क्वार्सी से याबर अब्बास, चौकी नानबाई में सत्येंद्र, चौकी जीटी रोड में सौरभ शर्मा, चौकी सर्कस में नवीन कुमार, चौकी शहंशाह तिराहा में अमित चौहान, चौकी जेल रोड में रविंद्र सिंह, चौकी फायर सर्विस में अनिल कुमार, चौकी बरौला में वेद प्रकाश, चौकी तहसील तिराहा में दिनेश चंद्र को तैनाती दी गई है। सभी थाना व चौकियों पर स्टाफ नियुक्त कर दिया गया है। एसपी सिटी स्तर से पुलिस ब्रीफिंग के बाद देर रात फोर्स रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें