फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश के खर्च में कटौती, 7-8 करोड़ रुपये होंगे व्यय

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी यानी अलीगढ़ नुमाइश के बजट में इस बार कैंची चल गई। पिछले दिनों नुमाइश के लिए 12.68 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित किया गया था। अब इसे घटाकर सात से आठ करोड़ रुपये करने की तैयारी है। जल्द ही इस संबंध में रिवाइज स्टीमेट जारी किया जाएगा। खर्च में कटौती के पीछे ठेके कम दरों में उठना बताया जा रहा है। इधर, मुक्ताकाशीय मंच, कोहिनूर मंच और कृष्णांजलि में होने वाले कार्यक्रम सोमवार तक तय होंगे।
विज्ञापन

इस बार पांच फरवरी से दो मार्च तक होने वाली नुमाइश पर 12.68 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव था, जिसमें से प्रदर्शनी में उठने वाले ठेकों, बाजार, दुकान आदि से 10.29 करोड़ रुपये की आय प्रस्तावित थी। मगर, ठेके कम दरों पर उठे हैं। इसके चलते नुमाइश के खाते में अवशेष 4.74 करोड़ रुपये व ठेकों से होने वाली आमनदनी को देखते हुए कटौती का फैसला किया गया है। मुक्ताकाशीय मंच, कोहिनूर मंच और कृष्णांजलि सभागार में होने वाले कार्यक्रमों को सोमवार तक तय कर दिया जाएगा। नुमाइश में हर बार की तरह इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ उद्योग व कृषि विकास के क्षेत्र में हो रही प्रगति की झलक देखने को मिलेगी।
पीएसी हटाने व मैदान की सफाई के निर्देश
नुमाइश के प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने मैदान से कार्यक्रम के आयोजन तक पीएसी हटाने व मैदान में साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। बालू, बदरपुर की मंडी को भी शिफ्ट करने का आदेश जारी हो गया है। नुमाइश मैदान पर भरे पानी को निकालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैलाश खेर के आने की चर्चा
नुमाइश की स्टार नाइट में इस बार कैलाश खेर के आने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है। अधिकारी भी बिना प्रस्ताव पर मुहर लगे किसी कलाकार के नाम को उजागर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें