अलीगढ़ में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए नुमाइश पर लगाई गई अस्थायी रोक अब हट गई है। 15 फरवरी दोपहर एक बजे से नुमाइश के गेट आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इसके चलते नुमाइश को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था।