फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश पर संकट के बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सुप्रसिद्ध नुमाइश के आयोजन पर इस बार कोरोना वायरस के चलते असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं। अभी तक प्रशासनिक गालियारों में आयोजन को लेकर कोई हलचल पैदा नहीं हुई है। अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि हर साल नवंबर से ही नुमाइश की तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू हो जाती थीं। इस बार दिसंबर का दूसरा सप्ताह लागू होने के बाद भी अभी कोरोना वायरस के प्रकोप ने न सिर्फ शादी, धार्मिक, सामूहिक आयोजनों पर ग्रहण लगाने के साथ ही इस बार अलीगढ़ की नुमाइश को लेकर भी संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर अधिकारी कोई भी कदम उठाने को तैयार नहीं है। कोरोना को देखते हुए अधिकारी आयोजन को लेकर शासन के निर्देशों के इंतजार में हैं। हालांकि कुछ अधिकारी अभी भी यह कह रहे हैं कि चाहे नुमाइश का आयोजन छोटा ही क्यों न हो, लेकिन कराया जरूर जाएगा। कुछ अधिकारी आयोजन को जनवरी- फरवरी की बजाय मार्च - अप्रैल के बीच कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि सभी की बातों को अभी कायासों के तौर पर ही देखा जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक नुमाइश के आयोजन में अभी समय बाकी है। हालातों को देखते हुए चलते ही इसके विषय में शासन से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें