यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में प्रशासनिक अधिकारियों व जनपदीय सचल दल द्वारा भ्रमण के दौरान परीक्षा केंद्र पर औसत आयु से अधिक के परीक्षार्थी परीक्षा देते पाए गए। परिणाम स्वरूप डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने परीक्षार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरवाने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा है।
डीआईओएस ने बताया कि श्रीमती शीला देवी बनवारीलाल उत्तर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर, श्री डोरी लाल इंटर कॉलेज, राजगढ़, महारानी अवंती बाई होल्कर इंटर कॉलेज बहादुरपुर गोबरा, चोब सिंह मोर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककराली, अनार सिंह रामबाबू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहरा सलेमपुर, श्री कहरी सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय नगला खंजी, हुंडी लाल राधे लाल इंटर कॉलेज ककराली, श्री कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरी, बोहरे इंटर कॉलेज शेखूपुर सटकना, मुल्लो देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदा खेड़ा, जमुनानंद पब्लिक इंटर कॉलेज कासिमपुर, शांति देवी इंटर कॉलेज कसेर, वासुदेव सिंह इंटर कॉलेज लहरा सलेमपुर, नवाब सिंह तिलक सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फर, श्रीमती रूमाली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला हंशी, रूपवती धर्म सिंह इंटर कॉलेज नगरिया से सिहानी, केदार सिंह इंटर कॉलेज हैबतपुर कोटरा, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंजरी नागरी हीरपुर, जेएस इंटर कॉलेज नया बांस, बाल ज्योति पब्लिक इंटर कॉलेज चंदौस हैं, जिन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञान : 8759 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के विज्ञान विषय परीक्षा में 8759 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विज्ञान के लिए पंजीकृत 59,250 अभ्यर्थियों में से 50,491 ने दी परीक्षा दी, जबकि 8759 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मनोविज्ञान के लिए पंजीकृत 520 अभ्यर्थियों में से 491 ने दी परीक्षा दी, जबकि 29 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा शास्त्र के लिए पंजीकृत 1721 में से 1364 उपस्थित रहे, जबकि 357 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इंटर के जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 19295 में से 16082 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3215 अनुपस्थित रहे। गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 13537 में से 12062 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1475 अनुपस्थित रहे।
डीएम ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज सरसौल में संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा का कक्षवार भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे में कक्ष, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा। डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रखी जा रही है। बोर्ड परीक्षा में लगाए गए समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक सहित समस्त अधिकारीगण जिनकी भी ड्यूटी लगाई गई है, वह ड्यूटी को गंभीरता पूर्वक लें। ससमय अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें, कोई भी अनुपस्थित नहीं रहना चाहिए अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।