फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बन्नादेवी क्षेत्र से नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के अपहरण का हल्ला मचा गया। जबकि हकीकत यह थी कि नोएडा पुलिस ने 2 बदमाशों को उठाया था। बन्नादेवी क्षेत्र में मेलरोज बाईपास पर बाइक सवार दो लड़के मेल रोज बाईपास से जीटी रोड की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जीटी रोड पर आई तो वहां पर अचानक एक पोलो कार आकर रुकी।
विज्ञापन

कार से तीन चार लोग उतरे और दोनों युवकों को उठाकर कार में डाल दिया। इसके बाद कार सवार दिल्ली की ओर रवाना हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी और शोर मच गया कि बाइक सवार दो युवकों का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। मौके पर पुलिस पहुंची पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि दोनों युवक बदमाश थे। नोएडा पुलिस को उनकी पिछले कई महीनों से तलाश थी। पहले से गिरफ्तार किए गए किसी बदमाश की निशानदेही पर इनके अलीगढ़ में होने का पता लगा और इन को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें