फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सुसराल वाले शव छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क इलाके के मोहल्ला अली नगर में मंगलवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद ससुराल वाले महिला का शव छोड़कर भाग गए। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर महिला को मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से हरदुआगंज कस्बे की रहने वाली विमलेश (25) की शादी अलीनगर के रहने वाले एक युवक से छह महीने पहले हुई थी। युवक मजदूरी करता था। मायके वालों का आरोप है शादी के बाद से ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। विमलेश के उत्पीड़न का करते थे। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो उन्होंने ससुराल पहुंचकर पंचायत की और समझाने का प्रयास किया। लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि ससुराल वालों ने विमलेश की मारपीट कर हत्या कर दी।
घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों के यहां पहुंचकर हंगामा काटा । मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। इलाका पुलिस के इंस्पेक्टर मणि कांत शर्मा कहते हैं महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें