अलीगढ़ के अवर लेडी फातिमा स्कूल के गेट के पास एक छात्र के गायब होने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके में बच्चे के अपहरण का शोर मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए और कई इलाकों में टीमें भेज दी गईं।
कई घंटों की जांच के बाद जब सच्चाई सामने आई तो घरवालों के साथ ही पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के बाद पूछताछ की तो पहले उसने अपहरण किए जाने की बात कह दी। बाद में पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने सच उगल दिया।
बच्चे ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने के लिए खुद ही गायब हो गया था। उसने बताया कि स्कूल के सामने एक मार्केट में उसने अपना बैग फेंक दिया था और कपड़े बदल कर क्रिकेट खेलने चला गया था।