फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूकों वाले वीआईपी पुलिस के 30 लाख के कर्जदार, वसूली के नोटिस

Sat, 07 Dec 2019 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक शर्मा, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा लेने में एड़ी चोटी को जोर लगाने वाले नेता अब उसका शुल्क नहीं दे पा रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं की तादाद इसमें सर्वाधिक हो गई है। भाजपा के आठ, सपा के चार और तीन वीआईपी महीनों बाद भी सुरक्षा का शुल्क अदा नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन


मजबूरन पुलिस उनको नोटिस देकर सुरक्षा शुल्क अदा करने अन्यथा की स्थिति में सुरक्षा वापस लेने का नोटिस भेज रही है। हाल ही में पुलिस लाइन के आरआई ने एसएसपी आकाश कुलहरि को इसकी विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। 

जिस पर एसएसपी आकाश कुलहरि ने नोटिस जारी कर वसूली करने का निर्देश दे दिया है। पुलिस कार्यालय स्तर से अब इनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निर्धारित अवधि में नोटिस का जवाब नहीं देने, बकाया शुल्क जमा नहीं करने पर सुरक्षा वापस ली जा सकती है।
विज्ञापन


25 नवंबर की तक की स्थिति---
भाजपा नेता
1-राजवीर सिंह राजू एटा सांसद पर चौथे से दसवें महीने के बीच 161076 रुपये।
2-विधायक ठा. दलवीर सिंह पर 17 मई 2017 से 6 सितंबर 19 तक 651036 रुपये।
3-विजय कुमार सिंह (नाती-दलवीर) पर 4 सितंबर 2017 से 30 सितंबर 2019 तक 541499 रुपये।
4-पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया पर सितंबर 2018 के 128881 रुपये।
5-ठा. गोपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पर दो अलग अलग समय के 154865 और 327905 रुपये।
6-चौ. देवराज सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पर दो अलग अलग समय के 280027 और 23390 रुपये
7-शकुंतला भारती पूर्व मेयर पर अलग अलग समय के दौरान 99300 रुपये।
8-ओमप्रकाश नायक पर 13 अक्तूबर से 13 नवंबर 2018 तक के 23718 रुपये।
--------
सपा नेता
9- पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक पर 26 नवंबर 2015 से 15 जून 2017 तक 200680 रुपये।
10- युवजन सभा प्रदेश सचिव सलमान शाहिद पर नवंबर महीने का 26846।
11- निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक यादव पर 88497 रुपये
12- पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खां पर 60622 रुपये
---------
प्रमुख लोग
13- ठा. सुनील सिंह रीयल स्टेट कारोबारी पर वर्ष 2018 के आठवें महीने का 62384 रुपये
14- अवसार किदवई पूर्व डीजीसी पर 136429 रुपये
15- अमित हरकुट कारोबारी पर 83845 रुपये


जिन प्रमुख लोगों के पास पुलिस सुरक्षा है या पूर्व में रही है और उन पर बकाया है, तो सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इनमें जिले के प्रमुख राजनीतिक व अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

- आकाश कुलहरि, एसएसपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें