फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले में आज से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
देेश में कोविड के बढ़ते मामलों व नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए प्रदेश के साथ जिले में भी शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लग गया है। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर देर रात तक शासनादेश का इंतजार रहा।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना व ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शनिवार से रात्रि कालीन कर्फ्यू व्यवस्था लागू की है। शासनादेश न आने के बावजूद अलीगढ़ में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अफसरों में इस व्यवस्था को लेकर खासी चर्चा रही। सबसे बड़ी चिंता नुमाइश को लेकर रही।
इन दिनों चल रही नुमाइश में रोजाना भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में नुमाइश के मामले में शासन से क्या आदेश आता है, इसको लेकर कयासबाजी का दौर रहा। सिटी मजिस्ट्रेट एवं नुमाइश प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि देर रात तक रात्रिकालीन कर्फ्यू का आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

आदेश आने पर इसका अक्षरश: पालन कराया जाएगा। नुमाइश चूंकि रात 11 बजे तक खत्म हो जाती है अत: इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बावजूद इसके यदि इस मामले में कोई आदेश आता है तो उसका भी पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें